बिंदकी: खजुहा कस्बे के समीप पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा कस्बे के समीप पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार को दिन में करीब 11:30 बजे अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला कल्लो देवी उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी लाल कुमार निवासी ग्राम बसोहनी थाना हुसेनगंज जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार बाद रेफर किया गया।