चैनपुर: मदुरना गांव में चली गोली के बाद गुस्साए लोगों ने किया आगजनी, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की कर रही जांच
चैनपुर के मदुरना गांव में रविवार की देर रात्रि दो पक्षों के आपसी रंजिश में एक पक्ष के द्वारा गोली चलाया गया था। जिसमें पिता को गोली लगने से और पुत्री को चाकू लगने से घायल हुई थी। सोमवार को 3:30 बजे चैनपुर थानाध्यक्ष ने कहा मदुरना गांव निवासी शरीफ सिंह एवं उनकी पुत्री किरण कुमारी गंभीर रूप घायल हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है।