आगरा: आगरा में भारी बारिश का कहर, फतेहाबाद रोड पर धंसी सड़क, VVIP मार्ग बाधित
Agra, Agra | Sep 19, 2024 ताज नगरी आगरा में लगातार हो रही बारिश अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनती जा रही है। ताजमहल के पास से गुजरने वाली फतेहाबाद रोड पर मुगल की पुलिया के पास वीवीआईपी रोड अचानक धंस गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।