रीठी: पत्नी को साथ ले जाने पर खूनी विवाद, देवगांव में दामाद ने सास पर किया जानलेवा हमला
Rithi, Katni | Apr 18, 2026 रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई और दामाद ने अपनी ही सास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दामाद गोलू अपनी पत्नी को अपने साथ घर ले जाने के उद्देश्य से ससुराल पहुंचा था।