कुंभराज की गीतानगर कॉलोनी निवासी फरियादी मनोज साहू ने मारपीट के आरोप लगाए है। 17 अक्टूबर की देर रात थाना में दर्ज शिकायत में कहा, 17 अक्टूबर रात 8:00 बजे घर के बाहर दुकान से ट्रैक्टर में खाद भरवा रहा था। तीन लोग आए रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने की बोलकर गालियां दी। विरोध करने पर मारपीट की, मां को धक्का दे दिया। थाना में शिकायत कार्यवाही की मांग की गई है।