लाडपुरा: कोटा के मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के बाद महिलाओं की किडनी फेल, हालत गंभीर, चारों को डायलिसिस पर लेने की तैयारी
Ladpura, Kota | May 8, 2026 कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल हो गई थी। इनमें से दो की मौत हो गई। बाकी चार को आज डायलिसिस पर लिया जा सकता है। एक महिला की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है।