अररिया: धामा गांव में मोबाइल को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवा घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 25, 2026 अररिया के धामा गांव वार्ड संख्या 08 में मोबाइल को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से शनिवार को दोपहर 3 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में युवक का इलाज किया जा रहा है।