डुमरांव: डुमरांव पीएचसी निरीक्षण में खुली लापरवाही, खुले में पड़ी रुई और बायो मेडिकल वेस्ट पर डीडीसी ने लगाई कड़ी फटकार
Dumraon, Buxar | Jun 13, 2026 डुमरांव प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार की दोपहर 1 बजे डीडीसी निहारिका छवि ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल की अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सभी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और स्टाफ अपने कार्यों में मुस्तैद दिखे।