हरदा: हरदा जिले के ग्राम सोनतलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
Harda, Harda | Jun 1, 2026 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनतलाई में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।