कोरबा: गुरसिया आंगनबाड़ी निर्माण में अनियमितताओं पर प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, जांच शुरू
Korba, Korba | Mar 30, 2026 कोरबा के ग्राम पंचायत गुरसिया में आंगनबाड़ी भवन निर्माण में सामने आई अनियमितताओं की खबर का त्वरित असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया और महज कुछ घंटों के भीतर SDO के निर्देश पर विभागीय इंजीनियर विवेक अग्रवाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।