टिकारी (गया): गया जिले के टिकारी अनुमंडल अंतर्गत सिमुआरा गांव स्थित मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर टिकारी अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील (दोपहर का भोजन) नहीं दिया जाता है। इसके अलावा विद्यालय में पीने के साफ पानी और शौचालय की भी उचित व्यवस्था नहीं है। छात्रों ने यह भी शिकायत की कि विद्यालय में पढ़ाई का स्तर भी संतोषजनक नहीं है।
इन्हीं समस्याओं से नाराज होकर सभी छात्र-छात्राएं अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और घेराव करते हुए अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठ गए। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
#bdbiharjharkhand