निवाई: दतवास थाना क्षेत्र के NH-11 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मृत्यु, साथी हुआ घायल
Niwai, Tonk | May 3, 2026 शनिवार की रात दतवास थाना क्षेत्र के करेड़ा बुजुर्ग गांव के समीप नीट का एग्जाम देने बाइक से सर मथुरा धौलपुर से जयपुर आ रहे दो युवकों की अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से RUHS अस्पताल में रविवार को सुबह करीब 11:00 उपचार के दौरान बाइक सवार आसिफ खान पुत्र परवेज खान उम्र 18 वर्ष की मृत्यु हो गई। वह दोस्त फरहान का उपचार चल रहा है।