लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद का बकायादारों पर एक्शन, कई दुकानें सीज, सामान सुपुर्द और सर्टिफिकेट केस दर्ज
लोहरदगा नगर परिषद ने उन दुकानदारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू की है, जो लंबे समय से नगर परिषद द्वारा आवंटित दुकानों का किराया जमा नहीं कर रहे थे। कई बार नोटिस जारी करने और सूचना देने के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे विशेष अभियान चलाकर दुकानों को पूरी तरह सीज किया गया।