लोहरदगा: उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने कहा: स्वयं सहायता समूहों को अधिकतम फंड दें, हर पात्र तक योजनाएँ समय पर पहुचाएं
लोहरदगा समाहरणालय सभागार कक्ष मे मशुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एनआरएलएम अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और क्लस्टर लेवल फेडरेशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों को निर्देश दिया।