विदिशा नगर: 80 वर्षीय बुजुर्ग का देहदान, अंतिम इच्छा का परिजनों ने किया सम्मान
गंजबासौदा के ग्राम ओकायला निवासी 80 वर्षीय हलकईं के निधन के बाद उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए परिजनों ने उनका रविवार दोपहर 12 बजे देहदान कराया। उन्होंने जीवित रहते संत रामपाल से दीक्षा लेने के बाद देहदान का संकल्प लिया था। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया।