भरगामा: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड संख्या-07 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट ने हिंसक रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे एवं अन्य हथियारों से हमला होने लगा, जिसमें एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।