कानपुर: रेलबाजार पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रेल बाजार थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इंडियन बैंक फेथफुल गंज की बिल्डिंग के पीछे बोरे में रखकर शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने मंगलवार 2:00 बजे बताया कि, पकड़ा गया व्यक्ति अभिषेक सविता है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।