कानपुर: ब्रास कारोबारी ने ट्रेन के सामने आत्महत्या कर ली
ब्रास पाउडर कारोबारी ने सोमवार देर शाम ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जीआरपी पुलिस को उसके पास एक सुसाइड नोट बरामद किया जो कि स्टाम्प पेपर पर लिखा हुआ था। सुसाइड नोट में कारोबारी ने लिखा था कि वो अपनी बीमारी से परेशान है जिसके कारण वो यह कदम उठा रहा है। जीआरपी अफसरों ने मंगलवार 12 बजे बताया कि,शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।