राजपुर: नाली निर्माण की रफ्तार धीमी हुई, काफी समय बाद पहुंचा जेसीबी, NH 343 राजपुर का मामला
बलरामपुर जिले के राजपुर नगर में इन दिनों नेशनल हाईवे 343 के निर्माण से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। सड़क निर्माण से पहले नाली निर्माण का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है, लेकिन इस बीच आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। राजपुर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे 343 के चौड़ीकरण और निर्माण को लेकर प्रशासन ने नाली निर्माण का कार्य शुरू