गोंडा: फिरोजपुर तरहर गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट, तीन लोगों को आई चोटें
Gonda, Gonda | Feb 5, 2024 फिरोजपुर तरहर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। गांव के ही संजय बहादुर, दादू विशाल व दिनेश ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें केवल यादव व राहुल यादव, तिलकधारी यादव को चोटें आयीं हैं। तीनों लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने थाना देहात कोतवाली में नामजद तहरीर दिया है।