परबत्ता: नयागांव में दो पक्षों में आपसी विवाद के चलते मारपीट, दोनों पक्षों से तीन घायल
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव में बुधवार की देर रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए परबत्ता सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज किया गया। घायलों में एक पक्ष से ज्योतिंद्र सनगही की पत्नी गायत्री देवी शामिल हैं। दूसरे पक्ष से