बदायूं: उझानी के भैंसोरा गांव में गाली-गलौच को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Apr 27, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के भैंसोरा गांव में गाली गलौच को लेकर दो पक्षों में देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे । जिसमें एक पक्ष से 25 वर्षीय रवि सिंह पुत्र राम रहीस व दूसरे पक्ष से 26 वर्षीय अजीत पुत्र देवसिंह,23 वर्षीय राहुल पुत्र देवसिंह,25 वर्षीय रचना पुत्री देवसिंह, 50 वर्षीय सुनीता पत्नी देवसिंह घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है।