उदवंत नगर: बेलाउर बंगला के समीप खाना खाने जा रहे बाइक सवार युवक की बेलगाम स्कॉर्पियो गाड़ी से हुई जबरदस्त भिड़ंत
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाउर बंगला के समीप खाना खाने घर जा रहा बाइक सवार युवक को तेज गति से आ रही बेलगाम स्कॉर्पियो गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दिया।इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसके बाद परिजनों की मदद से इलाज हेतु अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर की देखरेख में जख्मी युवक का इलाज किया गया है।वह काम कर घर जा रहा था तब ही हादसा हुआ।