वारासिवनी: सुहागली पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं ने निभाई सनातन परंपरा, परशुराम जयंती की तैयारी, नई पीढ़ी को दिया संदेश
नगर के परशुराम भवन में सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा सुहागली पूजा श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा व परिवार की समृद्धि हेतु विधि-विधान से पूजन किया। अध्यक्ष श्रीमती पूनम झा ने बताया कि सभी ने उत्साह से भाग लेकर परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती की तैयारियां भी शुरू कर दी गई