पुलिस अधीक्षक देवरिया ने होमगार्ड इनरोलमेंट-2026 के डीवी/पीएसटी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जनपद देवरिया के पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड इनरोलमेंट-2026 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा (डी0वी0) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पी0एस0टी0) की प्रक्रिया संचालित की जा रही है । यह प्रक्रिया दिनांक 13.07.2026 से 07.08.2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 1192 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण किया जाना निर्धारित है ।
उक्त प्रक्रिया का पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए ।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक चरण को समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए । साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों की सावधानीपूर्वक जांच तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
#deorianews
Barhaj, Deoria | Jul 13, 2026