बरेली: एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में गूंजा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, मोदी की पूजा का LIVE देखकर भावुक हुए छात्र
बरेली की एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में की गई पूजा-अर्चना का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने सोमनाथ मंदिर को भारत की सांस्कृतिक शक्ति और गौरव का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।