घाघरा: नवडीहा खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप एवं लिटिल चैंप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Ghaghra, Gumla | Jun 24, 2026 घाघरा प्रखंड के नवडीहा खेल मैदान में प्रखंड संसाधन केंद्र घाघरा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप एवं लिटिल चैंप प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सविता देवी, विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।