महोबा: कबरई के बिला दक्षिण गांव में आग से चार घरों की गृहस्थी जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, मुआवजे की उठी मांग
Mahoba, Mahoba | May 27, 2026 बिला दक्षिण गांव में अचानक लगी आग ने चार घरों को चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के चलते आग विकराल हो गई और रवि, घनश्याम, सुरेश व अशोक के मकान जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में चारों परिवारों का घर-गृहस्थी का सामान और मोटरसाइकिल जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।