मंझनपुर: म्योहर गांव में लगी चौपाल, मौके पर निस्तारित हुईं शिकायतें, सीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
करारी थाना क्षेत्र के ग्राम म्योहर में प्रशासनिक सक्रियता का प्रभावी नजारा बुधवार को लगभग 1 बजे उस समय देखने को मिला, जब क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह के नेतृत्व में ग्राम चौपाल का आयोजन कर जनसुनवाई की गई। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई।