गुना नगर: बड़ा हादसा: एबी रोड पर विशाल मॉल के सामने चलती कार में लगी भीषण आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान
गुना शहर के बीचो-बीच सिंह टावर और तेलघानी चौराहे के बीच विशाल मॉल के सामने एबी रोड पर चलती सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में बैठे इंदौर निवासी युवक ने बताया, ओरछा से राम जी के दर्शन कर झांसी होते हुए गुना आया था। अचानक धुआं दिखा तो कार छोड़कर भाग। कार आग के गोले में तब्दील हो गई मौके पर फायर ब्रिगेड पुलिस पहुंची आग पर काबू पाया। बड़ा हादसा टल गया।