फूलपुर: फूलपुर पुलिस ने टेम्पो में गहना-नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, दो महिलाएं गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद की फूलपुर कोतवाली पुलिस ने आज सोमवार के दिन सुबह करीब 11 बजे टेम्पो में सफर करने वाली महिलाओं के गहने व नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहीं एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है गिरफ्तार अभियुक्ताओं में चरना देवी पत्नी अनीश निवासी ग्राम गोला, थाना गोला, जनपद रोहतास बिहार है।