फतुहा: नरैना चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 40 दुकानों पर चला बुलडोजर।
Fatwah, Patna | Jun 13, 2026 नरैना चौक के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 40 दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया है। जल संसाधन विभाग की भूमि पर व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर अतिक्रमित दुकानों को हटाया गया है। मौके पर जल संसाधन विभाग के अवर प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार, कनीय अभियंता सोनू कुमार व अंचलाधिकारी मुकेश कुमार मौजूद रहे हैं।