बारुन: बारुण के अंचलाधिकारी मंजेश कुमार का तबादला, नारायण राय होंगे नए सीओ
बारुण अंचल में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत बारुण के अंचलाधिकारी मंजेश कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में अंचलाधिकारी के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।