सत्तर कटैया: अगवानपुर कृषि कॉलेज में वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पेड़ लगाकर लोगों से पेड़ लगाने का किया अपील
अगवानपुर कृषि महाविद्यालय परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विधायक आलोक रंजन, एसपी हिमांशु कुमार, प्राचार्य डा. अरूणिमा कुमारी एवं डीएफओ प्रतीक आनन्द सहित अन्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाते हुए आमलोगों से भी एक एक पेड़ लगाने की अपील की ताकि पर्यावरण संतुलित रह सके।