सत्तर कटैया: अगवानपुर कृषि महाविद्यालय में 75वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उदघाटन
मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में 75 वां वन महोत्सव सोमवार को मनाया गया। विधायक आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरूणिमा कुमारी, डीएफओ प्रतीक आनन्द सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते हुये कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।