सत्तर कटैया: बिहरा थाना परिसर से पुलिस के कब्जे से एक लड़की के चकमा देकर भाग जाने का मामला सामने आया, बरामदगी में जुटी पुलिस
बिहरा थाना परिसर से शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर एक लड़की के भाग जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अबतक लड़की बरामद नहीं हुई है। बताया जाता है कि भागलपुर की रहनेवाली इस लड़की को किसी लड़के ने भगाकर लाया था और फिर उसे छोडकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने बिहरा थाना लाया जहां से उस लड़की ने चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।