सत्तर कटैया: सत्तर कटैया प्रखण्ड कार्यालय में एक समारोह आयोजित कर निवर्तमान बीडीओ अरबिन्द कुमार को दी गई विदाई, कार्यों की सराहना की
सत्तर कटैया प्रखण्ड कार्यालय में एक समारोह आयोजित कर निवर्तमान बीडीओ अरबिन्द कुमार को विदाई दी गई। प्रमुख सिन्धु कुमारी, सीओ श्वेता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने बुके,पाग, चादर एवं अंगवस्त्र सहित अन्य सामान देकर उन्हें विदाई देते हुये उनके कार्य की सराहना की। बीडीओ ने भी भावुक होते हुए कहा कि वे यहां के मिले प्यार को हमेशा संयोजकर रखेंगें।