पीलीबंगा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पीलीबंगा के तत्वाधान में उपखंड कार्यालय के समक्ष हुआ प्रदर्शन
पीलीबंगा में विभिन्न जन समस्याओं को लेकर उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह सिद्धू ने आज मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारों को सोपा गया। प्रदर्शन विधायक विनोद गोठवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर सिंह सिद्धू ने किया