कलान: कलान में दहेज के लिए 6 साल से प्रताड़ना, ससुरालियों ने भगाया; पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
(शाहजहांपुर), थाना कलान क्षेत्र की रंजना पत्नी राजू ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के उपरैला निवासी राजू पुत्र रामनिवास से उसकी शादी हुई, लेकिन विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग की.