कर्वी: चित्रकूट में 10 माह के मासूम को बिच्छू ने डंक मारा, झाड़-फूंक में समय गंवाने के बाद हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम चारदहा में 10 माह के मासूम आजाद सिंह को बिच्छू ने डंक मार दिया। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराई, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे रविवार-सोमवार मध्य रात्रि में12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मासूम की हालत फिलहाल स्थिर बताई है।