राजगढ़: राजगढ़ में खाद-बीज विक्रेताओं का प्रदर्शन: काली पट्टी बांध कलेक्ट्रेट पहुंचे, मुनाफ़ा बढ़ाने की मांग
राजगढ़ जिले में कृषि आदान विक्रेता (खाद-बीज विक्रेता) आज सोमवार की दोपहर 2 बजे सड़कों पर उतर आए। घटते मुनाफे और कंपनियों की नीतियों से नाराज विक्रेताओं ने काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की, रैली निकाली और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से मौजूदा व्यापारिक व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया।