अजीतमल: मधुमक्खियों के हमले से ग्राम भदनैया के किसान की मौत, पत्नी और पुत्री घायल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर आधार सिंह में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में गेहूं की कटाई करने गए एक किसान पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और आठ वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम भदनैया निवासी संतोष दोहरे (55 वर्ष) पुत्र सरमन अपनी पत्नी राजरानी