सांगानेर: जयपुर के बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, अज्ञात वाहन ने तोड़ा विद्युत पोल, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
जयपुर के बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से उच्च क्षमता विद्युत लाइन का पोल टूटकर दूसरी लाइन पर जा गिरा। घटना के समय क्षेत्र में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि विद्युत लाइन में आग नहीं लगी,अन्यथा लाइन के नीचे संचालित गरीबों की रोजी-रोटी का सहारा बनी दुकानें और ठेले चपेट में आ सकते थे।