छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट श्रृंखला
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय टी-20 श्रृंखला का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसका स्वागत किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। माताओं-बहनों-बेटियों के लिए निःशुल्क प्रवेश की भी व्यवस्था रही। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और नवा रायपुर को राष्ट्रीय-आंतरराष्ट्रीय खेल केंद्र बनाने में जुटी है।