स्याना: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 27 शिकायतें प्राप्त, दो का मौके पर किया गया निस्तारण
Siyana, Bulandshahr | May 16, 2026
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 27 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। शनिवार को एसडीएम लाल जी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार मनोज कुमार रावत ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस बिजली व राजस्व संबंधित 27 शिकायतें प्राप्त हुई थी।