रॉबर्ट्सगंज: जोगियाबीर मंदिर के निकट सावन के दूसरे सोमवार को शिव-काव्यांजलि हुई संपन्न
राबर्ट्सगज के जोगियाबीर मंदिर के निकट सावन के दूसरे सोमवार को दिव्य शिव काव्यांजलि का कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट के तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम में मौजूद कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं पढ़ी जिसमें शिव की महिमा का बखान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को अंग वस्त्र देखा सम्मानित भी किया गया।