मेहगांव: पढकोली गांव में भैंसों को खेतों की तरफ ले जाने की बात को लेकर 4 लोगों ने 3 लोगों के साथ की मारपीट, दर्ज हुआ मामला
Mehgaon, Bhind | Aug 17, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी रघुराज पुत्र किशुन सिंह निवासी पढकोली थाना मेहगांव ने पुलिस को बताया।कि भैंसों को खेतों की तरफ ले जाने के विवाद को लेकर प्रदीप, कुलदीप,शिवम एवं रन सिंह भदोरिया निवासी पढकोली ने मुझे मेरे पिताजी एवं लड़के के साथ मारपीट कर दी।तथा जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।