सरधना: झिटकरी गांव में ओवरफ्लो होकर टूटी रजवाहा की पटरी, लगभग 700 बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
क्षेत्र के झिटकरी गांव में उस समय किसानों का भारी नुकसान हो गया, जब सलावा राइट रजवाहा में पानी ओवरफ्लो होने से उसकी पटरी टूट गई। पटरी टूटते ही तेज बहाव का पानी आसपास के खेतों में घुस गया, जिससे करीब 50 किसानों की लगभग 700 बीघा फसल जलमग्न हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।