अमरिया: अमरिया में ईद-उल-फितर अकीदत के साथ अदा, अमन-चैन की मांगी गई दुआएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
अमरिया तहसील क्षेत्र में का मुकद्दस त्योहार पूरे अकीदत, एहतराम और खुशनुमा माहौल में मनाया गया। रमज़ान-उल-मुबारक के पाक महीने के पूरा होने के बाद शनिवार सुबह करीब 8 बजे मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़-ए-ईद अदा की गई, जहां हजारों की तादाद में नमाज़ियों ने मुल्क की सलामती, अमन-ओ-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए रब से खास दुआएं मांगीं।