दमोह भाजपा जिला कार्यालय दमोह में हुई बैठक में हटा विधायक उमादेवी खटीक ने दो मंत्रियों पर उनके क्षेत्र में दखल का आरोप लगाया। प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि अगर हस्तक्षेप नहीं रुका तो मंत्री हटा में ऑफिस खोल लें, वे इस्तीफा दे दूंगी। बयान से राजनीति में हलचल है। इसके बाद उन्होने मीडिया के सामने आपस की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया।